26 Apr 2024, 09:34:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पंजाब में अमरिंदर का इस्तीफा BJP का षडयंत्र: प्रदीप जैन आदित्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2021 10:00PM | Updated Date: Sep 18 2021 10:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। पंजाब में शनिवार हुई एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे को UP के झांसी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का षडयंत्र करार दिया है। कांग्रेस आलाकमान द्वारा उनके नेतृत्व पर दिखाये जा रहे अविश्वास को अपना अपमान बताते हुए पंजाब के CM ने आज इस्तीफे दे दिया। इस घटनाक्रम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जैन ने BJP का कारनामा बताया है। उन्होंने कहा कि BJP के निशाने पर कांग्रेस है । BJP  देश से मजबूत विपक्ष को खत्म कर देना चाहती है इसलिए खुले तौर पर कहती है कि वह कांग्रेस मुक्त भारत बनाना चाहती है। यही कारण है कि जहां जहां कांग्रेस की सरकार है उसे अस्थिर करने के काम में लगी है और ऐसा ही उसने पंजाब में किया। पंजाब में उसकी कारगुजारियों के चलते यह राजनीतिक अस्थितरता पैदा हुई है। कैप्टन अमरेंद्र के पार्टी आलाकमान के साथ मतभेद पर कांग्रेसी नेता ने कहा कि पार्टी एक परिवार की तरह है और परिवार में मतभेद हो सकते हैं। कैप्टन अमरिंदर को  मनाने का पूरा प्रयास किया जायेगा। हम अपने लोगों को भाजपा के हाथों भ्रमित होने से रोकने के लिए पूरा प्रयास करेगे।
 
दूसरी और BJP के वरिष्ठ नेता और झांसी सदर विधायक रवि शर्मा ने पंजाब में मचे राजनीतिक घमासान को पूरी तरह से कांग्रेस की आंतरिक कलह बताया है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में परिवार विशेष के लोगों को छोड़कर किसी अन्य नेता का कोई सम्मान नहीं । यह पार्टी न अनुभव का सम्मान करना जाती है और न ही पार्टी के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे लोगों को कोई सम्मान नहीं देती है। इसी कारण आज कैप्टन साहब ने भी इनका साथ छोड दिया। जिस तरह का माहौल कांग्रेस के भीतर है उसी का नतीजा है कि देश भर से राजनीतिक पटल से यह पार्टी गायब हो गयी है और जहां बची भी है वहां जल्द समाप्त हो जायेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »