26 Apr 2024, 05:51:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुख्यमंत्री योगी ने मध्यम, लघु, सुक्ष्म इकाईयों को दिये 9074 करोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2020 8:00PM | Updated Date: Dec 3 2020 8:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज तीन लाख 24 हजार 911 नई मध्यम,लघु और सुक्ष्म औद्यो्िगक इकाईयों को 9074 करोड़ का ऋण वितरित किया । इसके अलावा 29,914 पूर्व से कार्यरत इकाइयों के बीच 1316 करोड़  रूपये ऋण का वितरण किया गया। राज्य के सूचना सचिव नवनीत सहगल ने यहां कहा कि यह ऋण पहले से स्वीकृत थे । आत्मनिर्भर पैकेज में चार लाख 37 हजार इकाईयों को 11,062 करोड़ के ऋण  बैंकों से समन्वय स्थापित कर स्वीेकृत कर वितरित किये जा रहे हैं। दोनों  इकाइयों को मिलाकर इस वित्तीय वर्ष में 10 लाख 80 हजार से अधिक ऋण वितरण  किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि बैंकों को 20 लाख नई एमएसएमई इकाइयों को  ऋण देने का लक्ष्य दिया गया है। इससे लगभग 80 लाख लोगों को रोजगार  के अवसर उपलब्ध होंगें जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से होगा जो प्रदेश  को 01 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी तक ले जाने में बहुत मदद करेगा। सहगल ने कहा कि निरन्तर धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। इस संबंध में सभी  जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसानों के धान की खरीद समय से हो  तथा उन्हें धान व मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले।
 
धान और मक्का  की खरीद का भुगतान 72 घंटे के अन्दर सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि किसानों को किसी प्रकार की  समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे। उन्होंने बताया  कि किसी भी प्रकार की अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है  तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। अब तक किसानों से 245 लाख 52 हजार कुंतल धान  की खरीद की जा चुकी है, जो पिछले वर्ष से डेढ़ गुना से भी अधिक है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »