26 Apr 2024, 19:36:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बसपा महासचिव ने योगी सरकार को निशाने पर लिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2020 12:14AM | Updated Date: Oct 24 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। बहुजन समाज पार्टी महासचिव सतीष चन्द्र मिश्र ने आज उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार को निशाने पर लिया और हर मोर्चे पर असफल बताया। प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने लोगों पर ऐसी चोट की है कि लोग कराह भी नहीं पाते।

मिश्र उत्तर प्रदेश के देवरिया में पार्टी उम्मीदवार अभय  नाथ त्रिपाठी के समर्थन में चुनावी सभा करने आये थे। सभा के बाद उन्होंने कहा कि देश की प्रमुख कम्पनियां प्राइवेट सेक्टर मे जा रही हैं। रेलवे व विद्युत विभाग को भी सरकार ने पूंजीपतियों के हाथों में सौपने का मन बना लिया है। सरकार ने ऐसी चोट दी है कि लोग कराह भी नहीं सकते।

मिश्र ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अराजकता का बोल बाला है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम  दे रहे हैं। महिलाएं और बच्चियां अकेले घर से बाहर निकलने से डरने लगी  हैं। जब प्रदेश में बसपा की सरकार थी और मुख्यमंत्री पद  पर मायावती थी उस वक्त अपराधियों में सरकार का भय था। महिलायें निडर होकर सड़को पर निकलती थी। भष्ट्राचार करने से पहले अधिकारियों को सोचना  पड़ता था। 

मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा को छोड़ जितनी भी सरकारें आयी उन सब ने दलितों का भरपूर शोषण किया। सत्ता पर आसीन होते ही मायावती ने खाली पड़े रिक्त स्थानों को भरते हुए दस लाख लोगो को सरकारी नौकरियां मुहैया करायी। अपने भाषण में मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिये कहा कि आपको राजा बनाया गया है। आपके लिए सब समान होने चाहिए। हर व्यक्ति की परेशानी कैसे दूर हो, यह आपका दायित्व है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »