26 Apr 2024, 21:37:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शशिकुमार फाइनल में लुका नारदी से हारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2022 2:02PM | Updated Date: Jan 10 2022 2:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। एटीपी चैलेंजर टेनिस के एकल फाइनल में भारत के क्वालीफायर मुकुंद शशिकुमार को रविवार को इटली के लुका नारदी ने सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हरा दिया। यह मैच 64 मिनट तक चला। इस जीत के साथ विजेता नारदी ने 50 एटीपी अंक हासिल कर लिए, जबकि शशिकुमार को 30 एटीपी अंक मिले।नारदी ने शशिकुमार को पहला सेट 6-3 और दूसरे सेट 6-1 से जीता। नारदी ने आठ एस लगाए और तीन डबल फॉल्ट किए, जबकि शशिकुमार ने एक एस मारा और एक डबल फॉल्ट किया। भारतीय खिलाड़ी ने दो ब्रेकप्वाइंट में से एक को जीत में परिवर्तित किया जबकि नारदी ने 13 में से पांच ब्रेक पॉइंट जीते।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »