26 Apr 2024, 06:22:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सेरेना चोट के कारण पहले राउंड में बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2021 8:42PM | Updated Date: Jun 30 2021 8:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। 23 बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन अमेरिका की सेरेना विलियम्स मंगलवार अपने दाएं पैर में चोट लगने के कारण वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विम्बलडन टेनिस चैंपियनशिप के पहले दौर में बाहर हो गयीं। छठी सीड सेरेना  का पहले दौर में बेलारूस की एलियक्सांद्रा सासनोविच से मुकाबला था। वह पहले सेट में 3-1 से आगे  थीं और  15-15 के स्कोर पर सर्विस कर रही थीं कि वह कोर्ट के पिछले हिस्से में फिसल पड़ीं।  वह मैदान पर गिरी तो नहीं लेकिन गेम में अपनी सर्विस गंवाने के बाद उन्होंने फिजियो के लिए आग्रह किया और मेडिकल टाइम आउट लेकर उन्होंने कोर्ट के बाहर अपना इलाज कराया।  इसके बाद जाकर वह कोर्ट में लौटीं।
 
खेल  शुरू होने के सासनोविच ने अपनी सर्विस बरकरार राखी और स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। सातवें गेम में अपनी सर्विस पर 15-15 के स्कोर पर बेसलाइन पर अपना मूवमेंट गंवाने के बाद सेरेना ने रिटायर होने का फैसला किया और सेंटर कोर्ट छोड़कर चली गयीं।  सेरेना जब बाहर जा रही थीं तो दर्शकों ने अपनी जगह खड़े होकर उन्हें भावुक विदाई दी।
  
इस तरह बाहर होने के साथ सेरेना का अपना आठवां विंबलडन खिताब जीतने और मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंड स्लेम खिताबों के रिकॉर्ड की बराबरी करने का सपना टूट  गया। सेरेना ने मंगलवार देर रात इंटाग्राम पोस्ट में कहा,''मुझे अपने दाएं पैर के चोटिल  हो जाने से इस तरह बाहर होने से बहुत दु:ख हो रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »