26 Apr 2024, 15:23:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बोपन्ना मिश्रित युगल से बाहर, भारत की चुनौती समाप्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2021 5:55PM | Updated Date: Feb 13 2021 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबोर्न। भारत के रोहन बोपन्ना की मिश्रित युगल स्पर्धा के पहले दौर में शनिवार को हार के साथ वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2021 में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। बोपन्ना और उनकी चीनी जोड़ीदार यिंगयिंग दुआन एक घंटे तीन मिनट तक चले पहले दौर के मैच में अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स और ब्रिटेन के जैमी मरे की जोड़ी से 4-6, 4-6 से हार गए।
 
इससे पहले बोपन्ना और जापान  के उनके साथी बेन मैकलाकलान पुरुष युगल स्पर्धा में जी सुंग नाम और  मिन-क्यू सॉन्ग की कोरियाई वाइल्ड कार्ड जोड़ी से भी पहले दौर  में 4-6, 6-7(0) से हार गए थे। इसके अलावा सुमित नागल पुरुष एकल और दिविज  शरण पुरुष युगल के पहले दौर में बाहर हो गए थे। वहीं ग्रैंड स्लेम में पदार्पण करने वाली भारत की अंकिता रैना भी महिला युगल स्पर्धा में पहले दौर को पार करने में विफल रही थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »