26 Apr 2024, 05:33:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कच्चे तेल में तेजी से रुपया नौ पैसे टूटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2021 6:19PM | Updated Date: Jun 30 2021 6:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के दबाव में अंतरबैकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आज नौ पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 74.32 रुपये का बिका। भारतीय मुद्रा दो दिन में 13 पैसे टूटी है। पिछले कारोबारी दिवस यह चार पैसे की गिरावट के साथ 74.23 रुपए प्रति डॉलर पर रही थी। 

रुपये पर आज 74.23 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर खुला, लेकिन इसके बाद लगातार दबाव में रहा। एक समय यह 74.45 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़क गया था। बाद में दुबारा वापसी करते हुये कारोबार की समाप्ति पर यह नौ पैसे फिसलकर 71.32 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में करीब एक प्रतिशत की तेजी रही और यह एक बार फिर 75 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया। तेल आयातकों की ओर से डॉलर की माँग बढ़ने से रुपया कमजोर हुआ। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »