छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर आई है। सूत्रों के अनुसार मरने वाले नक्सलियों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। बताया जा रहा है घटनास्थल से मारे गए नक्सलियों के शव और हथियारों को भी बरामद कर लिया है।
यहां तीन जिले के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले हुए थे। जिसके बाद यहां करीब 11 घंटे से ऑपरेशन चल रहा है। बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा से DRG, STF, COBRA और CRPF के करीब 1200 जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के साथ एनकाउंटर शुक्रवार सुबह 6 बजे से जारी है।
बताया जा रहा है कि सुरक्षा जवानों के पास बड़े नक्सल लीडर्स की मौजूदगी का हिंट था। जिसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया था। बस्तर के IG, DIG समेत तीन जिले के SP ऑपरेशन और एनकाउंटर पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि अभी खबर की पुष्टि नहीं की जा सकती। एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले चार महीनों में छत्तीसगढ़ में 90 से ज्यादा नक्सली एनकाउंटर में मारे गए हैं। वहीं 123 से ज्यादा नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान करीब 250 से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है।
इससे पहले इस महीने ही छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित (Naxal Affected Area ) सुकमा जिले (Chhattisgarh Sukma District) में दो महिलाओं समेत छह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण (Surrender) किया था। वहीं इस महीने ही शुरुआत में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 35 नक्सलियों ने पुलिस और CRPF अफसरों के सामने सरेंडर कर किया था। इनके मुख्यधारा में लौटने पर इन सभी नक्सलियों का अफसरों ने स्वागत किया था।