19 May 2024, 15:42:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

PM मोदी को फिर से चुनने के लिए देश में जबरदस्त उत्साह: CM योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2024 7:49PM | Updated Date: May 6 2024 7:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक कद बढ़ा है और उनके 'नए भारत' के दृष्टिकोण की प्रतिध्वनि स्पष्ट रूप से लोगों के बीच सुनायी दे रही है जो श्री मोदी के तीसरे कार्यकाल के स्वागत के लिए तैयार हैं।
 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और मौजूदा सांसद साक्षी महाराज के समर्थन में उन्नाव निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कोई भी भारत को बुरे इरादे से देखने की हिम्मत नहीं करता है, जो कि मोदी की कई गारंटी में से एक है। विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, “ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) का भगवान राम का विरोध करने का इतिहास रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »