17 May 2024, 18:51:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बेतिया में किन्नर ने युवक से रचाई शादी, 5 साल से रिलेशनशिप में थे दोनों

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2024 6:05PM | Updated Date: Apr 30 2024 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बिहार के बेतिया में एक अनोखी शादी देखने को मिली। यहां एक ट्रांसजेंडर ने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में सात फेरे लिए। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों छुप-छुप कर मिला करते थे। बेतिया के सरिसवा गढ़ी माई मंदिर में हुई इस शादी के सैकड़ों लोग गवाह बने। साथ ही इस शादी की दूर-दूर तक चर्चा चल रही है। किन्नर गोपालगंज के रहने वाले हैं।

बेतिया के मझौलिया प्रखंड के सरिसवा गढ़ी माई मंदिर परिसर में एक अनोखी विवाह चर्चा का विषय बन गया है। मंदिर परिसर में एक किन्नर ने एक युवक से शादी रचा ली। गोपालगंज के रहने वाले किन्नर ने बेतिया के मझौलिया में इस्थित मठिया के युवक दिनेश कुमार से विवाह रचाकर सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाईं।

इस अनोखी प्रेम कहानी की शुरूआत तब हुई जब दिनेश कुमार कुछ काम करने और ज्यादा पैसे कमाने के लिए दिल्ली जा रहा था। वहीं ट्रेन में एक किन्नर से दिनेश कुमार की मुलाकात हो गई और दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया। तब से एक दूसरे से बातों का सिलसिला चल पड़ा। दिल्ली में ही दोनों मिलने लगे। फिर दोनों ने अपने अपने प्यार का इजहार किया और अंत मे दोनों ने मिलकर शादी रचा ली।

वहीं गांव के महिलाओं ने इस अनोखी शादी में भाग लिया और पूरे हिंदू रीति रिवाज से शादी को विधियों को पूरा कराया। मंदिर परिसर में हो रहे दोनों के विवाह को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ गई। मंदिर में सात फेरे लेकर दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए। ये अनोखी शादी फिलहाल पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »