27 Apr 2024, 18:16:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

चुनाव से पहले पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह के पोते ने कांग्रेस को दिया झटका, सांसद बिट्टू BJP में हुए शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2024 8:01PM | Updated Date: Mar 26 2024 8:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने अपनी पार्टी कांग्रेस को आज बड़ा झटका दिया। रवनीत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। वो पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं। बिट्टू पंजाब कांग्रेस का बड़ा नेता हैं। वो बीते तीन बार से सांसद हैं। बीजेपी के विनोद तावडे ने उन्‍हें प्राथमिक सदस्‍यता दिलाई। वो 2019 और 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान लुधियाना सीट पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। इससे पहले वो 2009 आम चुनावों के दौरान अनंदपुर साहेब सीट से जीतकर लोकसभा में पहुंचे थे।

मार्च 2021 में रवनीत सिंह बिट्टू को कुछ समय के लिए लोकसभा में कांग्रेस का नेता नियुक्त किया गया था। यह वो वक्‍त था जब मौजूदा कांग्रेस लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी 2021 पश्चिम बंगाल चुनाव अभियान में व्यस्त थे। विनोद तावड़े ने इस मौके पर कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू बेयंत सिंह के पोते है। रवनीत सिंह का पार्टी के साथ जुड़ना पंजाब में बीजेपी को और भी मजबूत करेगा।

रवनीत सिंह बिट्टू ने साल 2009 में पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में नशीली दवाओं की लत के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था। साल 2011 में वो राज्य में ड्रग रोकथाम बोर्ड की स्थापना के लिए भूख हड़ताल पर भी बैठै थे। वह दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन में सबसे आगे रहे हैं और राजधानी के बाहरी इलाके सिंघू सीमा पर एक प्रदर्शन के दौरान उन पर हमला भी हुआ था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »