26 Apr 2024, 17:13:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में आज 10 लाख 34 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2021 12:17AM | Updated Date: Jul 29 2021 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश ने कोविड टीकाकरण महा-अभियान में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आज 10 लाख 34 हजार 384 लोगों का टीकाकरण किया गया है, जो देश में सर्वाधिक है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल टीकाकरण की संख्या 3 करोड़ 98 हजार 663 हो गयी है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार टीकाकरण महाअभियान में अभी तक 2 करोड़ 51 लाख 95 हजार 270 लोगों को प्रथम डोज तथा 49 लाख 3 हजार 393 लोगों को द्वितीय डोज लगाई जा चुकी है। प्रदेश में 3 करोड़ से अधिक हुए टीकाकरण में अब तक इंदौर जिला 30 लाख 18 हजार 551 टीके लगाकर पहले स्थान पर है। भोपाल 18 लाख 86 हजार 239 टीके लगाकर दूसरे और जबलपुर 13 लाख 98 हजार 640 टीके लगाकर तीसरे स्थान पर है।

इसी तरह उज्जैन में 11 लाख 82 हजार 450, ग्वालियर में 10 लाख 85 हजार 119, सागर में 10 लाख 13 हजार 702, रीवा में 8 लाख 81 हजार 884, धार में 7 लाख 52 हजार 388, सतना में 7 लाख 7, छिंदवाड़ा 6 लाख 98 हजार 34, सीहोर 6 लाख 84 हजार 742, देवास में 6 लाख 36 हजार 500, बालाघाट में 6 लाख 23 हजार 424, राजगढ़ में 6 लाख 14 हजार 193, मुरैना में 6 लाख 13 हजार 190, बैतूल में 6 लाख 11 हजार 80, खरगोन में 6 लाख 3 हजार 594, रतलाम में 5 लाख 74 हजार 216 का टीकाकरण किया गया।

छतरपुर में 5 लाख 56 हजार 207, शिवपुरी में 5 लाख 55 हजार 590, विदिशा में 5 लाख 37 हजार 53, शहडोल में 5 लाख 28 हजार 872, भिण्ड में 5 लाख 10 हजार 221, खण्डवा में 4 लाख 99 हजार 99, रायसेन में 4 लाख 70 हजार 326, मंदसौर में 4 लाख 69 हजार 442, होशंगाबाद में 4 लाख 69 हजार 284, सिवनी में 4 लाख 61 हजार 221, टीकमगढ़ में 4 लाख 57 हजार 865, कटनी में 4 लाख 45 हजार 194, गुना में 4 लाख 23 हजार 318, नरसिंहपुर में 4 लाख 6 हजार 240 ने वैक्सीन लगवायी है।

बड़वानी में 3 लाख 99 हजार 617, दमोह में 3 लाख 86 हजार 505, सिंगरौली में 3 लाख 81 हजार 395, शाजापुर में 3 लाख 60 हजार 701, नीमच में 3 लाख 48 हजार 872, सीधी में 3 लाख 34 हजार 749, मण्डला में 3 लाख 31 हजार 602, बुरहानपुर में 3 लाख 20 हजार 827, झाबुआ में 3 लाख 9 हजार 906, दतिया में 3 लाख 7 हजार 875, अशोकनगर में 2 लाख 88 हजार 916, पन्ना में 2 लाख 79 हजार 343, हरदा में 2 लाख 76 हजार 590, अनूपपुर में 2 लाख 71 हजार 718, डिण्डौरी में 2 लाख 54 हजार 888, उमरिया में 2 लाख 27 हजार 16, अलीरापुर में 2 लाख 17 हजार 935, श्योपुर में 2 लाख 7 हजार 255 और आगर-मालवा जिले में 2 लाख 6 हजार 91 व्यक्तियों को कोविड-19 के टीके लगाये गये।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »