26 Apr 2024, 23:37:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू-कश्मीर में पुलिसकर्मियों के लिए 1.22 करोड़ रुपये के कल्याण ऋण को मंजूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2021 9:08PM | Updated Date: Jun 18 2021 9:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने 129 पुलिस कर्मियों के लिए शुक्रवार को 1.22 करोड़ रुपये के कल्याण ऋण को मंजूरी दी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिसकर्मियों के लिए कल्याणकारी कदम की श्रृंखला में सिंह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के 124 कर्मियों के लिए कल्याणकारी ऋण स्वीकृत किए हैं। पांच जरूरतमंद कर्मियों को सहायता राशि भी दी गयी है। यह राशि केंद्रीय पुलिस कल्याण कोष से मंजूर की गयी है। प्रवक्ता ने बताया कि जरूरतमंद पुलिसकर्मियों के पक्ष में 1.22 करोड़ रुपये से अधिक का कल्याण ऋण/राहत स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि 29 पुलिस कर्मियों को स्व-उपचार या विभिन्न बीमारियों से पीड़ति उनके आश्रितों के इलाज के लिए 27 लाख रुपये ऋण के रूप में प्रदान किये गये हैं। उन्होंने बताया कि पांच अन्य कर्मियों के स्व-उपचार या उनके आश्रितों के उपचार के उद्देश्य से 1.15 लाख रुपये की कल्याण राहत राशि प्रदान की गयी।
 
इसी तरह, 80 कर्मियों को स्वयं के विवाह या उनके आश्रितों के विवाह के लिए 80 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत किये गये हैं। साथ ही 13 पुलिस कर्मियों के बच्चों को उच्च/तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग देने के लिए 13 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा दो पुलिस कर्मियों के बच्चों से संबंधित धार्मिक अनुष्ठान के खर्च के लिए एक लाख रुपये मंजूर किये गये। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस कर्मियों के लिए स्वीकृत कल्याण ऋण को बिना किसी ब्याज के उनके वेतन से मासिक किस्तों में वसूल किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत शहीद पुलिस कर्मियों के बच्चों और शहीद एसपीओ के बच्चों सहित जम्मू-कश्मीर पुलिस के सभी रैंकों के कर्मियों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »