26 Apr 2024, 16:12:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बहन माना तो फिर CBI जांच से परहेज क्यों, माँ की मांग भी पूरी करें CM: दीपक प्रकाश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2021 6:44PM | Updated Date: Jun 12 2021 6:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। BJP के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री के उस बयान का स्वागत किया जिसमें स्व रूपा तिर्की को बहन समान मानते हुए उसे न्याय दिलाने की बात कही है। प्रकाश ने यहां शनिवार को कहा कि राज्य की होनहार बेटी अब इस दुनिया मे नही है परंतु उनकी माँ एवं परिजन उसे न्याय दिलाने केलिये सरकार से एक ही अनुरोध कर रहे है। वह है उनके हत्या की CBI जांच।
 
उन्होंने कहा कि उनके परिजनों के साथ जनजाति समाज के कई संगठन भी लगातार यही मांग कर रहे। BJP भी एक सशक्त विपक्ष की भूमिका में स्व रूपा तिर्की के परिजनों की मांग के साथ खड़ी है। प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री को रिश्ते का फर्ज निभाना चाहिये और बिना विलंब किये रूपा तिर्की हत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिये। अन्यथा सरकार की नीयत पर सवाल खड़े होते रहेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »