27 Apr 2024, 02:07:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

7 जून से Indore में Unlock-2, जारी हुई गाइडलाइन, जानिए क्या खुलेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2021 12:10AM | Updated Date: Jun 7 2021 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। इंदौर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी के बाद प्रशासन ने अनलॉक- 2 के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसमें लॉकडाउन में कुछ ढील दी गई है। रविवार शाम को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में कई निर्णय लिए गए। 7 जून से किराना, ग्रॉसरी की दुकानें हफ्ते में 5 दिन खुल खुलेंगी। यानी सोमवार से शुक्रवार शाम तक। दूध भी अब हफ्ते में 6 दिन मिलेगा। इसका समय सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। 7 जून से शहर को कई छूटें मिलेंगी। शादियों को लेकर अभी 15 जून तक प्रतिबंध लगाया गया है।

7 जून से क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

- खेरची किराना दुकानें अब सोमवार से शनिवार तक खुलेंगी।

- चोइथराम मंडी में सिर्फ प्याज मिलेगी।

- अनाज मंडियों में कोविड प्रोटोकाल का पालन कर खरीदी-बिक्री हो सकेगी।

- होटल और रेस्टोरेंट सिर्फ होम डिलीवरी कर सकेंगे।

- थोक बाजारों की किराना दुकान सिर्फ 5 दिन खुलेंगी।

- निर्माण कार्य सप्ताह में 6 दिन होंगे।

- मोटर-पम्प रिपेयरिंग दुकानें खुलेंगी।

- स्टेशनरी, थोक कॉपी किताबों की दुकान 5 दिन खुलेंगी।

- सीए, सीएस, टैक्स कंसल्टेंट, व्यापारियों, कंस्ट्रक्शन, ट्रांसपोर्ट के ऑफिस एवं गोडाउन खुलेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »