26 Apr 2024, 09:38:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना के उपचार के लिए 30 निजी अस्पतालों का अधिग्रहण किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2021 5:58PM | Updated Date: Apr 16 2021 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिला परिषद ने जिले के ग्रामीण इलाकों में कोरोना मरीजों के बढ़ने के मद्देनजर उनके उपचार की बेहतर व्यवस्था के लिए 30 निजी अस्पतालों का अधिग्रहण किया है। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे स्वास्थ्य विभाग के तहत  अस्पतालों की व्यवस्था को मजबूत करने पर बल मिलेगा।

जिला परिषद ग्रामीण अस्पतालों में ऑक्सिजन और वेंटिलेटर के साथ बिस्तरों की संख्या बढ़ाने और पर्याप्त उपकरण प्रदान करने पर ध्यान दे रहा है। मनमाड रेलवे अस्पताल, एकलाहारे में मातोश्री अस्पताल, देवलाली कैम्पस सर्विस सुपर स्पेशिलिटी, डिंडोरी में क्षीरसागर अस्पताल, श्रीदत्ता कृपा, स्वामी समर्थ सहित येवला, सिन्नर, बागलान, इगापुरी, निफाद और नंदगाँव के 30 से अधिक निजी अस्पतालों को अधिग्रहित किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि वर्तमान में औसत बैड की उपलब्धता 30 से 40 के बीच है। ऑक्सिजन, वेंटिलेटर के साथ निर्मित किया जा रहा है। इनमें से कुछ को चालू कर दिया गया है और कुछ स्थानों पर ऑक्सिजन पाइपलाइन का काम अपने अंतिम चरण में चल रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »