26 Apr 2024, 06:20:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किसानों को उत्तर प्रदेश सरकार देगी मुफ्त बिजली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 1:54PM | Updated Date: Feb 29 2020 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में भी अब किसानों को मुफ्त बिजली देने की योजना पर काम चल रहा है। प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल ने शनिवार को इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को मुफ्त बिजली देने पर गम्भीरता से विचार किया जा रहा है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो इसकी घोषणा शीघ्र  हो सकती है।

उन्होंने अपने  निर्वाचन क्षेत्र के अदलहाट में एक सहकारी समिति में आयोजित किसानों की  गोष्ठी में बताया कि लघु एवं सीमान्त कृषकों को मुफ्त बिजली की सौगात योगी  सरकार जल्द देने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों  की हालत सुधारने को कटिबद्ध है। किसानों की आय दुगना करने के लिए कई  लाभकारी कदम उठाए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »