03 May 2024, 22:38:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मिजोरम में चुनाव में ड्यूटी पर तैनात जवान को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2024 5:50PM | Updated Date: Apr 20 2024 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आइजोल। देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुक्रवार को पहले चरण के तहत मतदान हुआ। इसी क्रम में पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम में भी शुक्रवार को मतदान हुआ। वहीं मिजोरम में लोकसभा चुनाव ड्यूटी पर तैनात 28 वर्षीय एक सुरक्षाकर्मी की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि द्वितीय इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) में तैनात लालरिपुइया चम्फाई जिले के वांगछिया मतदान केंद्र पर शुक्रवार सुबह तब मृत पाया गया जब उसके साथियों ने उसे उठाने की कोशिश की। 

अधिकारियों ने बताया कि उसकी मौत तड़के करीब 4.45 बजे पर हुई। उन्होंने बताया कि चम्फाई जिले में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को ख्वाजवाल जिले में स्थित उसके पैतृक गांव कवलखुल्ह भेज दिया गया। इस दौरान चम्फाई जिले के उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी जेम्स लालरिनछन्ना और चम्फाई के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार मौजूद रहे। जेम्स ने मृतक सुरक्षाकर्मी के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि इसकी जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मधुप व्यास को दे दी गई है। 

जेम्स ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत होने पर दी जाने वाली अनुग्रह राशि उनके परिवार को यथाशीघ्र मुहैया कराई जाएगी। लालरिपुइया का जन्म अप्रैल 1996 में हुआ था और वह जनवरी 2018 में द्वितीय इंडियन रिजर्व बटालियन में भर्ती हुए। मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को मतदान कराया गया। बता दें कि मिजोरम में लोकसभा की सिर्फ एक ही सीट है। ऐसे में राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट पर चुनाव जीतने के लिए सभी दलों में होड़ मची हुई है। इस सीट पर 6 प्रत्याशियों ने अपना दावा किया है। लोकसभा चुनाव के दौरान किसे बढ़त मिलेगी ये देखने वाली बात होगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »