27 Apr 2024, 04:04:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बंगाल में अस्पताल में आग लगने से कोविड मरीज की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2022 12:31PM | Updated Date: Jan 29 2022 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुरबा वर्धमान। पश्चिम बंगाल के वर्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शनिवार को कोविड-19 वार्ड में आग लगने से 60 वर्षीय मरीज की जलकर मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि कोविड -19 वार्ड के ब्लॉक नंबर छह में तड़के लगभग साढ़े चार बजे आग लग गयी। इस आग में जलकर गलसी थाने के बोरोमुरिया गांव की निवासी संध्या मंडल की मौत हो गयी। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि इस वार्ड में कोरोना महामारी से संक्रमित कुल चार मरीज थे। फिलहाल, इस वार्ड को सील कर दिया गया है और अन्य तीन मरीजों को अस्पताल के दूसरे कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है।
 
दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके तुरंत बाद वार्ड को सील कर दिया गया। आग लगने के कारणों की जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञ पहुंचने वाले हैं। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मरीज का बिस्तर मच्छरदानी से ढका हुआ था और वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर था। अस्पताल ने आग की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »