26 Apr 2024, 11:52:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

‘आप’ देश के 20 राज्यों में शुरू करेगी राष्ट्र निर्माण अभियान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 12:41AM | Updated Date: Feb 23 2020 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी देश के 20 राज्यों में रविवार से राष्ट्र निर्माण अभियान की शुरुआत करेगी। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने पार्टी मुख्यालय में शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि पार्टी देश के 20 राज्यों में राष्ट्र निर्माण अभियान की शुरुआत रविवार से करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में जनता ने पार्टी को तीन संदेश दिये। पहला, जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति की जगह काम की राजनीति से भी चुनाव जीता जा सकता है। दूसरा, जनता ने भड़काऊ भाषण और राजनीति को नकारात्मकता की राह पर ले जाने की कोशिश को नकार दिया।
 
तीसरा, दिल्ली केवल एक राज्य नहीं है बल्कि दिल्ली ‘मिनी इंडिया’ है। यहां देश भर के अलग-अलग राज्यों से आकर लोग रहते हैं। जनता ने आम आदमी पार्टी को बहुमत दिया है, उससे एक नये राष्ट्र के निर्माण का मॉडल, एक गुड गवर्नेंस का मॉडल भी खड़ा हुआ है। राय ने कहा कि राष्ट्र निर्माण अभियान से जुड़ने के लिए फोन नंबर 9871010101 पर मिस्ड कॉल करके जुड़ सकते है। पार्टी स्थानीय लोगों तक पहुंच बनाने के लिये विभिन्न राज्यों में अलग-अलग भाषाओं में पोस्टर तैयार करवा रही है। पार्टी ने सभी 20 राज्यों में कॉर्डिनेटर नियुक्त किए हैं।  यह अभियान 23 मार्च तक चलाया जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »