25 Sep 2023, 15:40:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

PV सिंधु को फाइनल में मिली हार, सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2021 2:57PM | Updated Date: Dec 5 2021 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को रविवार को खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की आन सियोंग से सीधे गेम में हारने के कारण बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड  टूर फाइनल्स में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन सिंधु के पास दुनिया में छठे नंबर की कोरियाई खिलाड़ी के खेल का कोई जवाब नहीं था और वह आसानी से 16-21, 12-21 से हार गई। 
 
सियोंग ने नेट पर बेहतरीन खेल दिखाया और बेसलाइन पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 39 मिनट तक चले मैच में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी को किसी भी समय वापसी का मौका नहीं दिया। सियोंग ने इससे पहले इंडोनेशिया मास्टर्स और इंडोनेशिया ओपन के खिताब जीते थे। उन्होंने अक्टूबर में डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी सिंधू को हराया था।  यह तीसरा अवसर था जबकि सिंधू टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। वह 2018 में खिताब जीतकर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय बनी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »