26 Apr 2024, 12:56:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रतलाम की तीन जनपद पंचायतों में से दो पर भाजपा का तथा एक पर कांग्रेस का कब्जा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2022 5:00PM | Updated Date: Jul 28 2022 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रतलाम । मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की जनपद पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए आज हुए दूसरे चरण के चुनाव में तीन जनपदों में से दो रतलाम और जावरा पर भाजपा का कब्ज़ा हो गया है, जबकि पिपलोदा जनपद अध्यक्ष का पद कांग्रेस के खाते में गया। इससे पहले कल हुए तीन जनपदों के चुनाव में भाजपा ने सैलाना और आलोट में जीत दर्ज की थी। इस तरह जिले की कुल चार जनपदों में भाजपा का कब्ज़ा हो गया है। रतलाम जनपद पंचायत की 25 सीटों में से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के पास बहुमत नहीं होने से चुनाव का दारोमदार निर्दलीयों पर था। इसमें भाजपा ने बाजी मारते हुए दो निर्दलीयों को अपने पक्ष में करके जनपद अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है। नामांकन जमा करने के दौरान भाजपा की साधना जायसवाल और कांग्रेस की तरफ से बलबहादुर सिंह (गुड्डू बना) ने नामांकन जमा कराया था। दोनों नामांकन सही पाए जाने पर मतदान हुआ। इसमें भाजपा की साधना जायसवाल को 13 और कांग्रेस के बलबहादुर सिंह को 12 वोट मिले। एक वोट से साधना जायसवाल जीत गयी।
 
जावरा जनपद पंचायत में मुकाबला दिलचस्प रहा। भाजपा की तरफ से रुकमणबाई हेमराज हाड़ा और कांग्रेस की तरफ से ताराबाई परमार मैदान में उतरे थे। नामांकन सही पाए जाने के बाद दोनों के लिए मतदान हुआ। 22 सदस्यों वाली जनपद पंचायत में दोनों प्रत्याशियों को 11-11 वोट मिले। फैसला गोटी डालकर कराया गया तो गोटी भाजपा की रुकमणबाई के पक्ष में खुली और वे अध्यक्ष बन गयी। पिपलौदा जनपद पंचायत के 19 सदस्यों में से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा। भाजपा से जहां भानुप्रताप सिंह ने नामांकन जमा कराया वहीं कांग्रेस की तरफ से योगेंद्र सिंह उपरवाड़ा ने नामांकन जमा कराया। योगेंद्र सिंह को 10 और भानु प्रताप सिंह को नौ वोट मिले। इस तरह पिपलौदा जनपद में कांग्रेस का कब्जा हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »