26 Apr 2024, 16:14:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

धनखड़ ने मांगी ममता सरकार से सूचना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2022 2:49PM | Updated Date: Jan 27 2022 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को सरकार से जरूरी सूचनाएं मांगते हुए इस संबंध में उनकी संवैधानिक जिम्मेदारियों की याद दिलायी। धनखड़ ने ट्वीट कर कहा, “ सरकार द्वारा उनसे कोई जानकारी छिपायी नहीं जा सकती। अगर ऐसा होता है तो यह संविधान का उल्लंघन होगा जिसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है।” उल्लेखनीय है कि श्री धनखड़ ने ममता बनर्जी सरकार से 26 जुलाई की पेगासस अधिसूचना और महामारी खरीदी मामले की जांच, बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट, बंगाल एरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट, जीटीए, एमएए कैंटीन और राज्य वित्त आयोग से संबंधित जानकारी जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का कहा था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »