26 Apr 2024, 11:46:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिसार जिले में कोरोना के 487 नये मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2022 5:52PM | Updated Date: Jan 20 2022 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिसार।  हरियाणा के हिसार जिले में वीरवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमितों का आकड़ा बढ़ा और 487 नए मामले आये। हिसार जिला निगरानी अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि नये मामलों के साथ ही जिले में सक्रिय मामले बढ़ कर बढ़कर 1522 तथा रिकवरी रेट घटकर 95.31 प्रतिशत हो गया है। अब तक जिले में 859557 लोगों की जांच की जा चुकी है जिसमें संक्रमण के कुल 56828 मामले आये हैं। अब तक कुल 54162 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 तथा तीसरी लहर में तीन संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »