26 Apr 2024, 13:50:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नवादा चुनाव प्रचार वाहन के पलटने से चार बच्चों की मौत, पांच घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2021 6:31PM | Updated Date: Oct 18 2021 6:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नवादा। बिहार में नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के लेदहा गांव में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान प्रचार वाहन पलटने से चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य बच्चे घायल हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के लेदहा पंचायत के एक प्रत्याशी का चुनाव प्रचार  का वाहन गांव के समीप पहुंचा, बच्चे उस डीजे प्रचार वाहन पर चढ़ गए। इसके चलते डीजे वाहन असमा कझिया मार्ग पर पलट गई। इस घटना में लेदहा गांव के उपेंद्र यादव के पुत्र सौरभ कुमार, नवल पंडित के पुत्र सचिन कुमार, उदय रावत के पुत्र राजा कुमार और स्वागत पासवान के पुत्र संतोष कुमार की मौत हो गई।
 
 
जबकि पांच अन्य घायल हो गए।  सूत्रों ने बताया कि घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अकबरपुर में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था।
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »