26 Apr 2024, 10:01:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

14 साल के बेटे को हवस का शिकार बनाती थी सौतेली माँ, ऐसे खुला राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2020 9:45AM | Updated Date: Jul 1 2020 9:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हाल ही में जो अपराध का मामला सामने आया है उसे सुनने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। इस मामले को उत्तराखंड के हल्दवानी जिले का बताया जा रहा है। सौतली मां पर नाबालिग बेटे ने गंभीर आरोप लगा दिया है। बेटे का आरोप है कि उसकी सौतेली मां शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे प्रताड़ित करती थी और पिछले 2 महीने से उसके साथ जबरदस्ती संबंध बना रही थी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने 323, 504 जेजे एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दायर कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि, भोटिया पड़ाव थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की पहली पत्नी की मौत हो गई थी।

वहीं उसकी पहली पत्नी का एक 14 साल का बेटा भी है। इस मामले के बारे में बात करते हुए एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि ‘पहली पत्नी की मौत हो जाने के बाद शख्स ने छह महीने पहले ही दूसरी शादी की थी। कुछ दिनों पहले ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद होने पर शख्स की दूसरी पत्नी ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला हेल्प लाइन में लिखित शिकायत की।

इसके बाद वो अपने मायके चली गई।’ इसी के साथ यह भी बताया गया है कि इस बीच सौतेली मां के मायके चले जाने के बाद उसका 14 साल का बेटा गुमशुम रहने लगा और जब पिता ने उससे गुमशुम होने का कारण पूछा तो उसने माँ का सारा काल चिटठा बता दिया। यह सब सुनने के बाद पिता के होश उड़ गए और उन्होंने भोटिया पड़ावा थाने में जाकर अपनी दूसरी पत्नी के खिलाफ बेटे को शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में शिकायत दर्ज करवा दी है। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »