27 Apr 2024, 08:18:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आवश्यक सेवाओं की बहाली में तेजी लाएं सरकारी एजेंसियां : धनखड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2020 2:34PM | Updated Date: May 24 2020 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने  रविवार को राज्य की सरकारी एजेंसियों से भीषण चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ से  प्रभावित आवश्यक सेवाओं की बहाली में तेजी लाने की अपील की। धनखड़ ने कहा कि सेना के जवान सड़कों पर पेड़ों के गिरने से पेयजल  एवं बिजली की आपूर्ति में आई बाधाओं को दूर करने के लिए काम में जुटे हुए हैं।
 
इससे पहले राज्य सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए सेना से मदद की गुहार  लगायी थी। इसके कुछ ही घंटों बाद सेना के जवानों ने शनिवार शाम को मोर्चा  संभाल लिया था। धनखड़ ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ हमारी सेना  ने कम समय में अनुकरणीय ढंग से काम किया और आवश्यक सेवाएं बहाल की।  पीड़ति लोगों को बड़ी राहत।’’ उन्होंने लोगों से शांति बनाये रखने तथा सरकारी एजेंसियों से सेवाओं को बहाल करने के लिए और तेजी से काम करने की अपील की।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »