27 Apr 2024, 09:04:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यातायात बहाल, केवल फंसे हुए वाहनों को अनुमति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2020 1:34PM | Updated Date: May 22 2020 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले वाले श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को यातायात बहाल कर दिया गया। इस राजमार्ग को गुरुवार सुबह भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण बंद कर दिया गया था। यातायात पुलिस अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि 270 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग में पंथयाल और उसके आसपास के इलाकों में भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण गुरुवार सुबह से ट्रक और राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों सहित कई वाहन फंसे हुए थे जिन्हें राजमार्ग खुलने के बाद चलने की अनुमति दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार से राजमार्ग के बंद होने के कारण विभिन्न स्थानों पर एसआरटीसी बसों में यात्रा कर रहे लोग और आवश्यक वस्तुएं ले जा रहे ट्रक सहित लगभग 2000 कश्मीरी वाहन राजमार्ग पर फंसे हुए थे। ये वाहन रामबन और जवाहर सुरंग के बीच फंसे हुए थे। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के कर्मचारी अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा राजमार्ग में भूस्खलन के मलबे को हटाने लगे हुए है।

विभिन्न स्थानों पर तैनात एनएचएआई और यातायात पुलिस अधिकारियों की ओर से आज सुबह हरी झंडी मिलने के बाद यातायात को बहाल कर दिया गया। महामारी कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के फैलने से रोकने के मद्देनजर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों से एसआरटीसी की बसों से वापस लौट रहे यात्रियों और आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई कर रहे ट्रकों को चलने  की अनुमति दी गई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »