27 Apr 2024, 08:35:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लुधियाना सेंट्रल जेल से चार कैदी फरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2020 3:20PM | Updated Date: Mar 28 2020 3:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लुधियाना। पंजाब में लुधियाना सेंट्रल जेल से कल रात चार कैदी दीवार फांद कर फरार हो गये। पुलिस ने आज यहां बताया कि ये चारों अलग -अलग मामलों में सजा काट रहे हैं। इस बात का पता तब लगा जब आज सुबह कैदियों की गिनती की जा रही थी । इनकी रवि कुमार ,अमन कुमार ,सूरज कुमार ,अर्शदीप सिंह सीपा के रूप में इनकी पहचान की गई है।
 
जेल तथा पुलिस कर्मियों ने इनकी तलाश शुरू कर दी है। इनकी तलाश के लिये अलग अलग टीमों का गठन किया गया है । एडीसीपी अजिंदर सिंह ने यहां बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि कैदी कैसे जेल से भागे। जेल अधिकारी ने बताया कि कैदियों की बैरक के ताले खुले मिले थे। चारों कंबल के साथ रस्सी बांधकर दीवार फांदने में कामयाब हुये । 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »