27 Apr 2024, 01:44:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पीजी में आग लगने से 3 लड़कियों की झुलसने से मौत, 2 लड़कियां घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 12:22AM | Updated Date: Feb 23 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में सेक्टर 32के दो मंजिला मकान में आज शाम आग लगने से उसमें रह रहीं तीन लड़कियों की झुलसने से मौत हो गयी तथा दो लड़कियां घायल हो गयीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मकान में पीजी चल रहा था जिसमें करीब बीस लड़कियां रह रही थीं। पहली मंजिल के एक कमरे में ये चारों लड़कियां घटना के समय मौजूद थीं। दोपहर बाद अचानक आग लगने की घटना में ये चार लड़कियां फंस गयीं और तीन बुरी तरह झुलस गयीं और चौथी ने जान बचाने के लिये छलांग लगा दी जिसमें वो घायल हो गयी।
 
पुलिस के अनुसार चार लड़कियों में से तीन को गंभीर हालत में सेक्टर 32 के गर्वमेंट मेडीकल कालेज अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इनकी उम्र 20 से 23 साल के बीच बताई जाती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये तथा राहत एवं बचाव अभियान का निरीक्षण किया।
 
मृतकों की शिनाख्त मुस्कान ,पाक्षी और रिया के रूप में की है। चार दमकलों ने आग पर काबू पाया। गंभीर हालत में चारों लड़कियों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया तथा पहली मंजिल से छलांग लगाने वाली लड़की का इलाज चल रहा है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »