टोक्यो। फ्रांस ने रूसी ओलम्पिक समिति की टीम को रविवार को टोक्यो ओलम्पिक के आखिरी दिन 30-25 से हराकर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीत लिया। फ्रांस ने इस जीत के साथ रियो में पिछले ओलम्पिक के फाइनल में मिली हार का बदला भी चुका लिया। फ्रांस ने दोनों हाफ 25-12 और 25-13 के अंतर से जीते।
फ्रांस की जीत में पौलेटा फोप्पा का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिन्होंने अपने सभी सात प्रयासों को गोल में बदला । एलिसन पिनियु ने भी सात गोल दागे। रूस के लिए पोलिना वेदेखिना ने भी सात गोलों का योगदान दिया। रियो 2016 में कांस्य पदक जीतने वाले नॉर्वे ने स्वीडन को 36-19 से हराकर फिर कांस्य पदक जीता।