26 Apr 2024, 18:04:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

Hong Kong की महिला टीचर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड सबसे कम में कर डाली Mount Everest की फतह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2021 8:58PM | Updated Date: May 30 2021 8:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हॉन्ग कॉन्ग। दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं है, जिसे महिलाएं न कर सकती हों। अब हॉन्ग कॉन्ग (Hong Kong) की एक महिला टीचर ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है। जिसके बारे में जानकर हर महिला गर्व करेगी। जानकारी के मुताबिक हॉन्ग कॉन्ग की रहने वाले ने केवल 25 घंटे 50 मिनट में एवरेस्ट की चोटी को फतह करने का अनूठा कारनामा करके दिखाया है। इतनी तेजी के साथ दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ने वाली वे दुनिया की पहली महिला हैं। जानकारी के मुताबिक 44 साल की Tsang Yin-hung ने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए 4 साल तक पर्वतारोहण की गहन ट्रेनिंग ली। उसके बाद वे एवरेस्ट की चोटी (Mount Everest) को फतह करने के लिए निकली। आखिरकार 23 मई को उन्होंने करीब 26 घंटे में दुनिया की इस सबसे ऊंची चोटी को  छू लिया।
 
Tsang Yin-hung ने अपना अनुभव बताते हुए कहा, 'इस अचीवमेंट के बाद मैं बहुत खुश और रिलैक्स हूं। मैंने करीब 4 साल पहले यह टारगेट तय किया था, जिसे मैंने हासिल कर लिया है। मैं हमेशा अपने स्टूडेंट्स और दोस्तों को कहती थी कि अगर आपके इरादे ऊंचे हों और उन्हें पूरा करने की इच्छाशक्ति हो तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं। मैंने इस बात को साबित कर दिखाया है।' अधिकारियों के मुताबिक Tsang Yin-hung ने इस उपलब्धि के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने मई में अपना अभियान शुरू किया था और वे पहले ही प्रयास में 8,755 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच गई। इसी बीच ऊपर मौसम अचानक काफी बिगड़ गया, जिसके चलते उन्हें बाकी साथियों के साथी नीचे उतरने को मजबूर होना पड़ा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »