26 Apr 2024, 06:08:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

समुचित प्रबंधों के बगैर खेल आयोजकों के विरूद्ध होगी कार्रवाई : संदीप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2021 12:04AM | Updated Date: Mar 20 2021 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा के खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा है कि प्रदेश में जिन खेल महासंघों, एसोसिएशनों या किन्ही अन्य खेल संस्थाओं द्वारा समुचित इंतजाम और खिलाड़ियों के लिये सुविधाओं की व्यवस्था किये बगैर खेलों का आयोजन किया जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसी संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही इनके पदाधिकारियों पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

सिंह ने हाल ही में जींद में आयोजित की जा रही हॉकी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के ठहरने और खाने-पीने से सम्बंधित मीडिया में आई खबरों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजक अगर राज्य सरकार या खेल विभाग से खेलों के आयोजन हेतु सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध करते तो उनकी पूरी मदद की जाती। 

सरकार राज्य में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर समय तत्पर है इसके बावजूद अगर कोई खेल संस्था आधी-अधूरी तैयारी के साथ आयोजन करती है तो भविष्य में उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जहां खेलों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं कुछ खेल संस्थाएं बिना तैयारी और सुविधाओं के खेलों का आयोजन कर राज्य की छवि धूमिल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक खिलाड़ी को अच्छा खाना, ठहरने के लिए आरामदायक जगह नहीं मिलेगी तब तक वह अपना सौ-प्रतिशत नहीं दे सकता। क्योंकि वह स्वयं खिलाड़ी रहे हैं इसलिए एक खिलाड़ी के दर्द को बखूबी समझते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »