27 Apr 2024, 01:56:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओलंपिक की तैयारियां जोरों पर, धन की कोई कमी नहीं : रिजिजू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2021 12:02AM | Updated Date: Feb 5 2021 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों की तैयारियां ज़ोर शोर से जारी हैं और इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है रिजिजू ने 2021-22 के केंद्रीय बजट में खेलों के लिए बजट में कटौती को लेकर उठी आलोचनाओं के संदर्भ में यह बात कही। 

रिजिजू ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण को 660.41 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है और 2020-21 के बजट अनुमान की तुलना में इस बार के बजट आवंटन में 32.08 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल महासंघों के लिये केंद्रीय बजट में 280 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं और 2020-21 के बजट अनुमान की तुलना से 14.28 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गयी है। 

खेल मंत्री ने कहा कि केंद्र के वार्षिक बजट 2021-22 में युवा कार्यक्रम­­­­­­­­ और खेल मंत्रालय के परिव्यय के लिये 2596.14 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि 2020-21 के संशोधित बजट योजना में इसके लिए 1800.15 करोड़ रुपये ही स्वीकृत किये गये थे। 2021-22 के केंद्रीय बजट में खेल विभाग के लिए 1960.14 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

भारतीय खेल प्राधिकरण को आवंटित बजट में यह एक प्रमुख वृद्धि है, जो जुलाई 2021 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए तैयारी करने वाले प्रमुख एथलीटों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदार प्रमुख संस्था है। राष्ट्रीय खेल महासंघों के लिए इस बार के केंद्रीय बजट में की गई वृद्धि से भी भारतीय एथलीटों की ओलंपिक खेलों की तैयारी करने के लिए मदद मिलेगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »