27 Apr 2024, 10:36:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओलंपिक में निशानेबाजों से काफी उम्मीदें : रिजिजू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2021 12:15AM | Updated Date: Jan 9 2021 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि देश को इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक में निशानेबाजों से काफी उम्मीदें हैं। रिजिजू ने डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में 162 बिस्तर वाले छात्रावास का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। रिजिजू ने कहा, ‘‘निशानेबाजी इस समय हमारे प्रमुख खेलों में से एक है, हमें निशानेबाजी से बहुत उम्मीदें हैं और भारत में जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं का भंडार है। हमें टोक्यो ओलंपिक में निशानेबाजी में ज्यादा-से-ज्यादा खिलाड़यिों को भेजने की उम्मीद है।’’

खेल मंत्री ने गुरूवार को आवासीय छात्रावास का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस सुविधा के कारण न केवल सीनियर निशानेबाजों के समूह को लाभ प्राप्त होगा, बल्कि उन निशानेबाजों को भी फायदा पहुंचेगा जो टॉप्स विकास समूह और खेलो इंडिया योजना तथा एनसीओई निशानेबाजों के रूप में शामिल हैं। यह 162 बिस्तरों वाला वातानुकूलित छात्रावास है जिसमें शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध है। इसमें एक वातानुकूलित भोजन कक्ष और खेल के अनुसार खान-पान स्थल तथा लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग मनोरंजन कक्ष की सुविधा भी उपलब्ध है। इसका निर्माण 12.26 करोड़ रूपए की लागत से किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »