26 Apr 2024, 09:07:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिग्गज पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी रमेश टीकाराम की कोरोना से मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2020 3:58PM | Updated Date: Jul 17 2020 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भारत के पूर्व पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित रमेश टीकाराम का कोरोना वायरस के कारण गुरुवार को निधन हो गया। वह 51 वर्ष के थे। भारतीय पैरा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष एनसी सुधीर ने इस बात की जानकारी दी। सुधीर ने बयान जारी कर कहा - हमें यह बताते हुए खेद हो रहा है कि भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी टीकाराम का निधन हो गया है। उन्होंने कहा कि टीकाराम बुखार और जुखाम की शिकायत के चलते गत 29 जून को अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »