27 Apr 2024, 00:38:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल और डीजल 15-15 पैसे सस्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2021 10:49AM | Updated Date: Sep 2 2021 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्रष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद आज दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। कल इन दोनों की कीमतों में सात दिनों के बाद 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गयी थी। 
दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.34 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.77 रुपये प्रति लीटर पर रहा। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 101.34 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 88.77 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रुड 1.30 डॉलर प्रति बैरल उतरकर 71.69 डॉलर प्रति बैरल पर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.81 डॉलर प्रति बैरल टूटकर 67.59 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। 
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
 शहर का नाम——पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर)
 दिल्ली—————   101.34——————   88.77
मुंबई-—————      107.39——————   96.33
चेन्नई—————-    99.08 -—————--   93.38
कोलकाता————   101.77—————-—91.84
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »