26 Apr 2024, 22:13:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जुलाई में जीएसटी राजस्व संग्रह 116393 करोड़ पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2021 4:25PM | Updated Date: Aug 1 2021 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर के बाद धीरे धीरे अर्थव्यवस्था के फिर से पटरी पर लौटने के साथ ही जीएसटी राजस्व संग्रह में भी तेजी आने लगी है और जुलाई में यह फिर से एक लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार करते हुये 116393 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आठ महीने तक लगातार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी राजस्व संग्रह के बाद जून में यह एक लाख के स्तर से नीचे आ गया था। जून महीने के लिए 92,849 करोड़ रुपए का जीएसटी राजस्व संग्रहित हुआ था।
 
अक्टूबर 2020 से लगातार जीएसटी राजस्व सँग्रह एक लाख करोड़ रुपए के पार बना हुआ है। अक्टूबर 2020 में 105,155 करोड़ रुपए, नवंबर 2020 में 104,963 करोड़ रुपए, दिसंबर 2020 में 115,174 करोड़ रुपये और इस वर्ष जनवरी में 119,875 करोड़ रुपए, फरवरी में113143  करोड़ रुपए, मार्च में 123902 करोड़ रुपए, इस वर्ष अप्रैल में यह राशि अब तक के रिकार्ड 141384 करोड़ रुपए पर रहा था। मई में यह राशि 102709 करोड़ रुपए रहा था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »