26 Apr 2024, 08:55:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए- अपने शहर के भाव...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2021 12:12PM | Updated Date: Jun 8 2021 6:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार दो दिन की वृद्धि के बाद मंगलवार को रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहे। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.31 रुपये और डीजल की कीमत 86.22 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही। गत 04 मई से अब तक 20 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि शेष 16 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 4.91 रुपये तथा डीजल 5.49 रुपये महंगा हो चुका है।
 
दूसरे शहरों में भी दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम स्थिर रहे। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 101.52 रुपये और एक लीटर डीजल 93.58 रुपये का बिका। कोलकाता में पेट्रोल 95.28 रुपये और डीजल 89.07 रुपये प्रति लीटर पर रहा। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 96.71 रुपये और एक लीटर डीजल 90.92 रुपये का मिला। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
 
देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
 
शहर का नाम——पेट्रोल रुपये/लीटर——डीजल रुपये/लीटर
 
दिल्ली————— 95.31—————— 86.22
 
मुंबई-—————101.52—————— 93.58
 
चेन्नई—————-96.71-—————-90.92
 
कोलकाता————95.28—————-—89.07
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »