26 Apr 2024, 21:54:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जम्मू रोपवे पर करीब 500 लोगों ने सवारी का लिया आनंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2020 4:57PM | Updated Date: Oct 10 2020 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू रोपवे परियोजना के उद्घाटन के पहले सप्ताह करीब 500 लोगों ने इसकी सवारी का आनंद लिया है। परियोजना प्रबंधक राकेश भट ने शनिवार को बताया कि जम्मू रोपवे के उद्घाटन के एक सप्ताह के अंदर 498 लागों ने इसकी सवारी का आनंद लिया। उन्होंने कहा, ‘‘एक सप्ताह में इसकी सवारी करने वालों 498 लोगों में से 205 लोगों ने पिछले रविवार को सवारी की।
 
भट ने बताया कि रविवार के अलावा अन्य दिन 30 से 50 की संख्या में लोग रोपवे की सवारी का आनंद ले रहे हैं। जम्मू-रोपवे परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन तीन अक्टूबर (शनिवार) को हुआ। इस दौरान कोविड-19 के कारण आवश्यक सावधानियां बरती गईं। परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन इस वर्ष के अंत में होने की उम्मीद है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »