26 Apr 2024, 06:50:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महंगा होगा पेट्रोल-डीजल, केन्द्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी 3 रुपये बढ़ाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2020 10:41AM | Updated Date: Mar 14 2020 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी और रोड सेस बढ़ाने का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ जाएंगे। सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल सस्ता होने की वजह से ये फैसला लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल के दाम 69.87 रुपये प्रति लीटर है। एक्साइज ड्यूटी और सेस बढ़ाने के बाद पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपये तक का इजाफा हो जाएगा। सरकार ने यह फैसला अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में गिरावट से होने वाले लाभ को बढ़ाने की कोशिश की है। 

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल पर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी लगाने से 2 रुपये से 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल 4 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो जाएगा। एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि से सामान्य रूप से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन इसका अधिकांश हिस्सा उन दरों में गिरावट के खिलाफ समायोजित किया जाएगा जो अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में गिरावट के कारण जरूरी हो गए थे। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई थी। पेट्रोल का दाम दिल्ली और मुंबई में 14 पैसे जबकि कोलकाता में 13 पैसे और चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर घट गया है। डीजल की कीमत दिल्ली और कोलकाता में 15 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 16 पैसे घटे थे। 

एनजीर एवं करेंसी रिसर्च मामलों के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता ने बताया कि अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट आई है और अभी तेजी की कोई संभावना नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में गहराता जा रहा है और तेल बाजार की हिस्सेदारी को लेकर छिड़ी जंग के कारण तेल के दाम पर दबाव बना हुआ है। गुप्ता ने कहा कि अगर कच्चे तेल का भाव इसी तरह नीचे रहा तो आने वाले दिनों मे पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। अंतरार्ष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड के मई अनुबंध में पिछले सत्र से 1.02 फीसदी की गिरावट के साथ 32.88 डॉलर पर कारोबार चल रहा था। न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अप्रैल डिलीवरी अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के अनुबंध में 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ 31.63 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »