27 Apr 2024, 01:08:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पाँच नये मार्गों पर उड़ानें शुरू करेगी इंडिगो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2020 4:52PM | Updated Date: Mar 6 2020 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो पाँच नये मार्गों पर सेवा शुरू करेगी। एयरलाइन ने आज बताया कि वह 29 मार्च से पटना-गुवाहाटी, चंडीगढ़ इंदौर और चेन्नई-बड़ौदा के बीच अपनी पहली दैनिक उड़ानें शुरू करेगी। इसके अलावा लखनऊ-भोपाल मार्ग पर सोमवार, गुरुवार और शनिवार को तथा लखनऊ-रायपुर मार्ग पर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को सेवायें उपलब्ध होंगी। 

कंपनी 29 मार्च से ही दिल्ली और कोलकाता से ढाका के लिए तथा गुवाहाटी से चेन्नई के लिए दूसरी उड़ानें शुरू करेगी। मुंबई-चंडीगढ़ मार्ग पर 29 मार्च से और दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग पर 11 मार्च से इंडिगो अपनी तीसरी उड़ानें शुरू करेगी। दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर 10 मार्च और पुणे-नागपुर मार्ग पर 29 मार्च से चौथी उड़ानें शुरू की जायेंगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »