26 Apr 2024, 20:43:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

‘ऑर्गेनिक फूड फेस्टिवल’ 21 फरवरी से दिल्ली में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2020 4:21PM | Updated Date: Feb 13 2020 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जैविक खेती तथा जैविक उत्पादों के प्रसंस्करण में महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 फरवरी से यहाँ तीन दिन के ‘ऑर्गेनिक फूड फेस्टिवल’ का आयोजन किया जायेगा। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने आज यहाँ बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, राष्ट्रीय खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान तथा भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ मिलकर उनका मंत्रालय यहाँ जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 21 से 23 फरवरी तक इस मेले का आयोजन कर रहा है।
 
इसमें 150 से ज्यादा महिला उद्यमी, स्वयं सहायता समूह और गुजरात के दो सहकारी समूह हिस्सा ले रहे हैं। मेले में प्रवेश नि:शुल्क होगा। श्रीमती बादल ने बताया कि जैविक खेती करने वाले सबसे ज्यादा किसान भारत में हैं जबकि क्षेत्रफल के हिसाब से जैविक खेती के मामले में हम नवें स्थान पर हैं। अभी देश में जैविक उत्पादों का कारोबार 27,000 करोड़ रुपये का है जो पाँच साल में करीब तीन गुणा होकर 75,000 करोड़ रुपये पर पहुँच जायेगा। उन्होंने कहा कि देश में जैविक उत्पादों की उपज माँग से बहुत कम है। इसे देखते हुये इस क्षेत्र में काफी अवसर उपलब्ध है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »