27 Apr 2024, 04:35:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 325 रुपए चमका, चांदी भी 650 रुपए मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2020 4:11PM | Updated Date: Jan 30 2020 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें स्थिर रखने के बाद विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 325 रुपये चमककर 41,920 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। यह 08 जनवरी के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। चाँदी भी 650 रुपये चमककर 47,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गयी। विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.1 प्रतिशत चमककर 1,578.95 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया।
 
इससे पहले बुधवार को फेड के बयान के बाद इसमें 0.7 प्रतिशत की तेजी रही थी। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 9.30 डॉलर मजबूत होता हुआ 1,585.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने से शेयर बाजारों में गिरावट रही। इससे पीली धातु के दाम बढ़े हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.17 डॉलर चमककर 17.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »