26 Apr 2024, 11:17:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

त्रिपोली खूनी संघर्षः मरने वालों की संख्या 16 हुयी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2022 12:03PM | Updated Date: Jul 23 2022 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्रिपोली । लीबिया की राजधानी त्रिपोली में खूनी संघर्ष में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है, जबकि 34 अन्य लोग घायल हुए हैं। त्रिपोली की एम्बुलेंस एवं आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता ओसामा अलीक ने यह जानकारी दी है। त्रिपोली में एक समूह के एक सदस्य की हिरासत में लिए जाने के कारण शुक्रवार को खूनी संघर्ष हुआ था। त्रिपोली में संघर्ष के बाद राष्ट्रीय एकता सरकार के प्रमुख अब्दुल हामिद दबीबेह ने आंतरिक मंत्री खालिद माज़ेन को बर्खास्त कर दिया। श्री माजेन की जगह स्थानीय सरकार के मंत्री बद्र अल-दीन अल-सादिक अल-तौमी कार्यवाहक आंतरिक मंत्री होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »