26 Apr 2024, 11:21:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोविड टीकाकरण में दो अरब 61 लाख से अधिक टीके लगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2022 11:36AM | Updated Date: Jul 20 2022 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली । देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत दो अरब 61 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब 61 लाख 24 हजार 684 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 20 हजार 557 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही, देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख 45 हजार 654 हो गयी है।
 
यह संक्रमित मामलों का 0.33 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 4.13 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 18 हजार 517 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं।अभी तक कुल चार करोड़ 31 लाख 32 हजार 140 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.47 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 98 हजार 34 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 87 करोड़ 6 लाख 53 हजार 486 कोविड परीक्षण किए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »