26 Apr 2024, 21:31:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नकवी ने बाढ़ प्रभावित रामपुर का दौरा कर राहत सामग्री की वितरित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2021 8:25PM | Updated Date: Oct 20 2021 8:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने बाढ़ प्रभावित रामपुर का आज दौरा कर राहत सामग्री वितरित की। नकवी ने कहा कि  उत्तराखंड से सटे हुए उत्तर प्रदेश के रामपुर में बुरी तरह बाढ़ से  प्रभावित क्षेत्रों का आज दौरा किया। बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत  सामग्री वितरित की और विभिन्न राहत शिविरों में रह रहे लोगों से मुलाकात  की। 
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ की सरकार बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने और उनकी मदद करने के  लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने  कहा कि प्रशासन लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गांवों, खेतों आदि में  राहत पहुंचाने के लिए पूरी मुस्तैदी, मजबूती से काम कर रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में बारिश के कहर से अकेले नैनीताल जनपद में 28  लोगों की मौत हो गई है। उत्तराखंड में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ)  की 17 टीमें दिन-रात राहत तथा बचाव अभियान में जुटी हैं और अब तक 1300 से  अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »