27 Apr 2024, 03:15:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नीतीश का इस्तीफा, नई सरकार बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते रहेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2020 7:29PM | Updated Date: Nov 13 2020 7:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अब वह नई सरकार बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते रहेंगे। कुमार ने मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में 16वीं विधानसभा को भंग करने की सिफारिश करने के लिए गए फैसले के तुरंत बाद राजभवन जाकर राज्यपाल फागू चौहान को मुख्यमंत्री पद से अपने इस्तीफे का पत्र सौंप दिया। राज्यपाल श्री चौहान ने नई सरकार के गठन तक उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते रहने को कहा है। राज्यपाल से मिलकर लौटने के बाद कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के बगैर अपने सरकारी आवास लौट गए और उसके बाद वहां से वह अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यालय चले गए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »