26 Apr 2024, 23:57:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अब आंखों के जरिये भी फैल सकता है कोरोना - हुआ चौंकाने वाला खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 12:03AM | Updated Date: Jun 5 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। कोरोना वायरस के बारे में अभी तक हमें मालूम है कि यह नाक और मुंह के जरिए फैलता है लेकिन अब डॉक्टरों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि यह आंखों से भी फैल सकता है। हालांकि कानों के जरिये इसके फैलने की आशंका से इनकार कर दिया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि कोई संक्रमित व्यक्ति नजदीक होकर खांसता या छींकता है तो कोविड-19 नाक और मुंह के साथ आंखों के जरिए भी दूसरे व्‍यक्ति को बीमार बना सकता है।
 
डॉक्टरों का कहना है कि अगर कोई संक्रमित व्यक्ति बहुत नजदीक होकर खांसता या छींकता है तो नाक और मुंह के साथ आंखों के जरिये भी संक्रमण शरीर में प्रवेश कर सकता है। वायरस के संपर्क में आए हाथों से आंखों को छूने से संक्रमण के फैलने की आशंका है। साथ ही, किसी संक्रमित व्यक्ति के आंसुओं से भी इस संक्रामक रोग की चपेट में आने का खतरा है।
 
बार-बार हाथ धोने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और बाहर निकलने पर चेहरे को ढकने से इस वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। अमेरिकन अकेडमी ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी के अनुसार चश्मा पहनने से भी सुरक्षा हो सकती है। स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को भी संक्रमित मरीजों का इलाज करते हुए चश्मा पहनने की सलाह दी गई है। अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के अनुसार कानों से कोविड-19 फैलने की आशंका नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »