26 Apr 2024, 19:21:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उन्हें नमन है जो कोरोना से जंग लड़ रहे हैं : हेमन्त सोरेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 9:43PM | Updated Date: Mar 27 2020 9:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को उन चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों और सरकारी अधिकारियों को नमन किया जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां कहा कि मैं उन्हें, धन्यवाद देता हूं। उन लोगों को जो कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं। चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, खाद्य आपूर्ति विभाग एवं वैसे सभी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी जो संकट की इस घड़ी में अपनी सेवा दे रहें हैं। उन सभी को धन्यवाद।
 
उन्होंने कहा आपदा की स्थिति सरकार के लिए परीक्षा की घड़ी होती है। सोरेन ने कहा मुझे विश्वास है कि हम समर्पण भाव से काम करते हुए सवा तीन करोड़ लोगों को सुरक्षित रखेंगे और खुद भी सुरक्षित रहेंगे, ताकि अपना देश व प्रदेश भी सुरक्षित रहे।
 
उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम कैसे राज्य की ग्रामीण व शहरी जनता को सुविधा उपलब्ध करा सकें। इस आपदा के समय हमें मिलकर जनसेवा व जनसुरक्षा को प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि एकजुटता से ही यह लड़ाई जीती जा सकती है, हमें इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है। इसलिए हमारा पहला जोर एकजुट प्रयासों पर होना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »